अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहा वाहन को धौलछीना पुलिस ने किया सीज
अल्मोड़ा। अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान चल रहा है। बीते शनिवार को धौलछीना पुलिस के एएसआई जगदीश प्रसाद द्वारा पुलिस टीम के साथ सेराघाट के पास चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री परिवहन वाहन संख्या यूके 04-सीसी-8709 को रोककर चैक किया गया। इस दौरान डंपर में अवैध खनन सामग्री रेता भरा हुआ था।
वाहन चालक मुकेश सिंह, निवासी बेरीनाग खनन सामग्री के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने एमवी एक्ट में कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया तथा अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा को प्रेषित की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात