वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी मुलायम सिंह की अस्तियां
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां 17 अक्तूबर सोमवार को गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव परिवार के साथ अस्थियां लेकर आएंगे। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी पदाधिकारी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचेंगे।
मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। उनकी अस्थियां हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सपा के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी और राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम जारी किया है।
सुमित तिवारी ने बताया कि अस्थियां लेकर अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ हरिद्वार आएंगे। 17 अक्तूबर सोमवार सुबह 10:30 बजे अखिलेश यादव प्राइवेट विमान से यूपी के इटावा, सैफई से हरिद्वार के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 11:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे। वहां से हरिद्वार वीआईपी घाट पहुंचकर अस्थियों का विसर्जन करेंगे। अपराह्न चार बजे जौलीग्रांट से वापस सैफई इटावा के लिए चले जाएंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग