सावधान-युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल- आजकल आ रहे हैं अनजान वीडियो कॉल-
नैनीताल। एक युवक का फोन पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक को बीते दिनों अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। युवक ने कॉल रिसीव की तो सामने आपत्तिजनक दृश्य था। हालांकि कुछ ही सेकंड में युवक ने फोन काट दिया। लेकिन इसी बीच उसका वीडियो और फोटो तैयार कर लिए गए।
अब संबंधित ठग रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं दिए जाने पर संबंधित फोटो व वीडियो को वायरल किए जाने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित की ओर से मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश