महिला ने लगाए देवर व ससुर पर गंभीर आरोप-
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने फौजी देवर व ससुर के खिलाफ मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। वहीं देवर ने भी भाभी और भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम गौला बैराज क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि उसका देवर फौज में है, जो इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। बीते 11 मार्च को देवर ने उनके घर के रास्ते को ईंट की दीवार लगाकर बंद कर दिया। जब इसका विरोध किया तो देवर और ससुर ने मारपीट की। देवर ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोरगुल की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। महिला ने बताया कि उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, तब से ससुराली उससे रंजिश रखते हैं।
वहीं फौजी देवर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इन दिनों अपने बच्चे के जन्मदिन और उपचार के लिए घर आया हुआ है। 11 मार्च को उसकी भाभी और भाई ने उसके घर में ईंट फेंकना शुरू कर दिया। जिससे उसकी बेटी को चोट आई। घायल बेटी का निजी अस्पताल में उपचार भी कराया है। फौजी का आरोप है कि उसकी भाभी ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम