शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में अति विशिष्ट कार्य करने के लिए शिक्षक मनकोटी को किया सम्मानित-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 29 मार्च । आवाहन संस्थान ने कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा, सामाजिक चेतना व कौशल शिक्षा के अभिमुखीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक कल्याण मनकोटी को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के सभागार में अभिव्यक्ति कार्यशाला सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। उन्हें दिल्ली सरकार में कुमाऊनी गढ़वाली भाषा संस्थान के वाइस चेयरमैन एमएस रावत ने पुरस्कार प्रदान करवाया।
इस अवसर पर शिक्षाविद डिप्टी डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ़ दिल्ली डॉ राजेश्वरी कापड़ी, प्रख्यात पत्रकार चारू तिवारी, आवाहन संस्थान के सचिव मनोज चंदोला ने शिक्षक मनकोटी के सामाजिक चेतना व युवाओं को जीवन कौशल की शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। शिक्षक मनकोटी के राष्ट्रीय राजधानी में सम्मानित होने पर आरटीई फोरम के स्टेट कन्वीनर व जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रघु तिवारी, स्टेट सीएसीएल की मेंबर नीलिमा भट्ट, जेएनयू के रिसर्च स्कॉलर सुभाष मेहता, अनुराग मनकोटी, पहाड़ एक्सप्रेस के राहुल जोशी, अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर आशीष पंत, सीबीसी अल्मोड़ा से भावना मानकोटी, ओजस्वी मनकोटी, सोनी मेहता, रितु फुलारा, आकर्षण बोरा, संध्या बधानी, सुगम गौड़, मयंक पन्त, मनीष भाकुनी आदि ने बधाई दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी