तुलारामपुर हल्दूचौड़ निवासी महिला ने जहर खाकर दी जान, मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का लगाया आरोप
हल्द्वानी। तुलारामपुर हल्दूचौड़ क्षेत्र निवासी महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वहीं मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है और कोतवाली पुलिस को इसी आरोप के साथ तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। हल्द्वानी के हरिनगर हरिपुर नायक ऊंचापुल निवासी रमेश चन्द्र जोशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी पुत्री चरित्रा उम्र 23 वर्ष का विवाह 11 दिसम्बर 2020 को तुलारामपुर हल्दूचौड़ निवासी कमलेश कांडपाल पुत्र हरीश चंद्र कांडपाल के साथ संपन्न हुवा था। विवाह के समय छह लाख नगद, एक स्कूटी, लैपटाप व अन्य सामान भी बतौर दहेज के रूप में दिया था।
मायके वालों ने बताया कि काफी दहेज देने के बाद भी चरित्रा के ससुराल के लोग और दहेज देने के लिए दबाव बना रहे थे। बिटिया की बचत पासबुक जिसमें चार लाख रुपये जमा है, वह भी मांग रहे थे। रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि छह माह से चरित्रा को उसका पति कमलेश कांडपाल, ससुर, दादी सास व सास दहेज को लेकर अत्यधिक दबाव बना रहे थे। इसी उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बेटी चरित्रा ने चार नवंबर की रात्रि लगभग आठ बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा