लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही महिला किरायेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
लालकुआं। किराए के मकान में अकेली रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं वार्ड नंबर 1 निवासी ओमकार सोलंकी के मकान में किराए पर रहने वाली शीला देवी पत्नी अजय पाल उर्फ राजू उम्र 43 वर्ष की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
महिला के मृत होने का तब पता चला जब मकान मालिक का बेटा शिवम सोलंकी महिला के कमरे में पहुंचा और उसे हिलाने डुलाने लगा, परंतु वह नहीं हिली। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतका के घर बरेली नवाबगंज सूचना देकर परिजनों को लालकुआं बुलाया है। वहीं महिला को 108 से एसटीएच चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा
तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक