डेंगू ने ली नौजवान की जान, बिंदुखत्ता के युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । बिंदुखत्ता में युवा व्यवसायी की डेंगू की चपेट में आने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। इंद्रा नगर प्रथम निवासी युवा कारोबारी संजय कोरंगा 25 वर्ष की तबीयत शनिवार सुबह अचानक खराब हुई तो उनके परिजन व दोस्त उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

वही शाम के समय अचानक और ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। युवक की अगले महीने नवंबर में शादी होने वाली थी। उनके परिवार में कुछ वर्ष पूर्व इनके भाई की एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी, और इससे पहले इनके पिता का साया भी इनके सर से उठ चुका था। वह अपने पीछे परिवार में एक भाई व मां को छोड़ गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119