युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी  

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। दरऊ रोड स्थित एक निजी होटल में अज्ञात कारणों के चलते एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार ग्राम मुजाहिदपुर थाना शेखपुरा जिला बदायूं निवासी जगत पुत्र लाल सिंह ने दरऊ रोड स्थित एक निजी होटल में कमरा रहने के लिए लिया था। वह रात्रि कमरे में चला गया, प्रात:काल जब कर्मचारियों ने उसे उठाया तो वहां से कोई उत्तर नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती -मुंबई में बैठे प्रेमी से ऑनलाइन कराया निकाह

आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो जगत ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताया जाता है कि मृतक अपने परिजनों को नैनीताल घूमने की बात कह कर घर से निकला था। मृतक ने किन कारणों से आत्महत्या की है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119