युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान-
पिथौरागढ़। एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। नगर पंचायत के बना वार्ड निवासी ललित प्रसाद (32) पुत्र दीवानी राम ने घर के अंदर पंखे के हुक से मफलर बांधकर आत्महत्या कर ली। ललित प्रसाद मूल रूप से गंगोलीहाट के पोखरी का निवासी है। उसका परिवार वना में ससुराल में ही मकान बनाकर रहता है। वह वाहन चालक था।
ललित सोमवार को घर के अंदर फर्श डालने के बाद पत्नी और दो बच्चों को ससुराल में छोड़कर रात्रि को अपने घर चला गया। मंगलवार को जब परिजन घर पहुंचे तो ललित फंखे के हुक में फंदा लगाकर लटका हुआ था। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने मौके पर जाकर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम