एसएसपी अल्मोड़ा ने सुरक्षा कर्मियों, मीडिया एवं जनता का जताया आभार-

खबर शेयर करें 👉

जनपद के सभी विधानसभा के मतदेय स्थलों में सकुशल मतदान संपन्न-

 शिवेंद्र गोस्वामी अल्मोड़ा 16 फरवरी। जनपद की सभी 06  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न होने पर डॉ0 मंजूनाथ टीसी, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा

निर्वाचन ड्यूटी में तैनात जनपद एवम बाहरी जनपद व राज्यों से आये सभी सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करने में अहम भूमिका निभायी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा

सभी सम्मानित आमजनमानस को भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए अधिक से अधिक सकुशल मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत -महिला हिरासत में


एसएसपी ने सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया का उनके अहम सहयोग हेतु भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से आमजनमानस तक पुलिस सुरक्षा/यातायात व्यवस्था की जानकारी प्रत्येक नागरिक/मतदाता तक पहुँच पाई, जिससे सकुशल मतदान संपन्न हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119