तमंचा लेकर बाइक लूटने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार
काशीपुर। तमंचा लेकर बाइक लूटने की फिराक में घूम रहे युवक को कुंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कुंडा थाने में तैनात एसआई मनोज सिंह धोनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान हरियावाला चौक से आगे आदर्श स्कूल के पास उनको एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसे उन्होंने रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू पुत्र चोखे सिंह निवासी गंगापुर तालाब, थाना कुंडा बताया। कहा कि वह यह तमंचा लेकर बाइक लूटने की फिराक में था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया माल बरामद
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन
बेरीपड़ाव में गणेश महोत्सव का उत्साह चरम पर -आज लोकगायिका खुशी जोशी देंगी प्रस्तुति
उत्तराखंड : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी से 26 वर्षीय युवक की मौत -स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी