बिग ब्रेकिंग…आग लगने से चांदनी चौक में पांच दुकानें क्षतिग्रस्त, पूर्वी दिल्ली में 17 कार जलकर खाक

खबर शेयर करें 👉

नयी दिल्ली 29 मई। दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बुधवार तड़के आग लगने से पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं।अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार फतेहपुरी मस्जिद के समीप स्थित पांच दुकानों में आग लग गयी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

उन्होंने बताया कि आग लगने के बारे में तड़के तीन बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में मध्यरात्रि को एक पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से 17 कार जलकर खाक हो गयीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम


उन्होंने बताया कि देर रात एक बजकर 17 मिनट पर घटना की सूचना मिली और दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119