12 बोर के तमंचा व कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार-
रुद्रपुर। कुंडा थाना पुलिस ने एक तमंचां व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूर्या चौकी प्रभारी एसआई जगत सिंह साही, कांस्टेबल सुमित कुमार व प्रमोद शर्मा के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुदईयोंवाला पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को रोका लिया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और दो 12 बोर के जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुड्डू पुत्र जाबिर हुसैन निवासी ग्राम किशनपुर गामडी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार