हल्द्वानी में तीन और गौलापार में चार अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने का आदेश जारी, प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कमलुवागांजा और गौलापार में अवैध ढंग से प्लॉटिंग कर कॉलोनी बसाने वालों पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ा आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को जिला विकास प्राधिकरण ने हल्द्वानी में तीन और गौलापार में चार अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया है। अवैध कॉलोनी बसाने वालों को 15 दिनों की मोहलत दी गई है, यदि इस अवधि में मानकों का पालन करने को राजी नहीं होते है तो प्राधिकरण का बुलडोजर चलेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद


जिला विकास प्राधिकरण हल्द्वानी व गौलापार में सुनियोजित विकास के लिए तत्पर है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार कृषि भूमि में बेतरतीब ढंग से अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। रेरा के मानकों का उल्लंघन कर बसाई जा रही इन कॉलोनियों में बसने वालों को जलभराव, पार्किंग, अंधेरा, संकरी सड़कें से जूझना पड़ता है। प्राधिकरण ने गौलापार के देवला तल्ला पजाया में हरगोविंद सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, गौजाजाली बिजली में फैसल अंसारी पुत्र जलील अंसारी एवं सलमान पुत्र आईई अंसारी, कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में कीर्तिशरण अग्रवाल पुत्र प्रदीप कुमार, कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में ही धवल सिंह, अतुल शर्मा और मोहन सिंह द्वारा अवैध कॉलोनियां को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119