uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर से सटे जलालगांव क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि शिक्षक के कान पर थप्पड़ मारने से छात्र को गंभीर चोट आई और घटना के बाद से वह तेज दर्द से परेशान है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-देहरादून मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर

जलालगांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र है। आरोप है कि 22 अगस्त को विद्यालय में एक शिक्षक ने उसके कान पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद छात्र के कान में लगातार तेज दर्द होने लगा। दर्द इतना अधिक था कि वह कई दिनों तक ठीक से सो भी नहीं सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-बहेड़ी से झूलाघाट तक नशा तस्करी की चेन पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार

परिजनों ने छात्र का बीडी पांडे जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पिता के अनुसार, जांच में डॉक्टरों ने कान में अंदरूनी चोट होने की पुष्टि की है।

वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि घटना के संबंध में जब उन्होंने संबंधित शिक्षक से बातचीत की तो शिक्षक ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की तथा अपनी ऊंची पहुंच होने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-हकीम के इलाज के दौरान महिला की मौत -गैर इरादतन हत्या के आरोपी पहलवान नईम गिरफ्तार

कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच मंगोली चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119