शराब पीकर होली में हुड़दंग मचा रहे तीन लोग गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। शराब पीकर होली में हुड़दंग मचा रहे 03 लोगों को धौलछीना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई की बखरियाटाना में तीन लोग शराब पीकर शोर-शराबा कर उत्पात/मारपीट कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप --युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप

सूचना पर धौलछीना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, तो 03 लोग शराब पीकर मार-पीट में उतारू होकर शोर-शराबा, हंगामा कर रहे थे, जिन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी नही मान रहे थे। शान्ति व्यवस्था व किसी प्रकार की अप्रिय घटना के दृष्टिगत तीनों व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में ले गई। गिरफ्तार व्यक्ति अर्जुन लाल, जीवन लाल व सुनील कुमार सभी बखरियाटाना, धौलछीना के निवासी हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119