कार की चपेट में आकर तीन युवक घायल-
काशीपुर। अनियंत्रित स्कॉर्पियों कार की चपेट में आकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला काजीबाग निवासी नितिन गोले पुत्र मदन मोहन गोले ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 29 मई की रात्रि करीब 9:30 बजे ललित पुत्र आनन्द प्रकाश व मयूर पुत्र अशोक सागर निवासी मोहल्ला काजीबाग तहसील के साथ अनाज मंडी रोड रेलवे फाटक की ओर से अपने घर जा रहे थे। अचानक से सामने से सफेद रंग की कार के चालक ने लापरवाही से उसके वाहन में टक्कर मार दी।
चालक ने ओरियन्ट बैंक रोड की तरफ से कई लोगों को अपनी कार से टक्कर मार दी थी। हादसे में नितिन गोले गंभीर रूप से घायल हो गया। ललित व मयूर को भी काफी चोटें आयी। 108 एंबुलेंस ने उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। उसका एक पैर भी फेक्चर हो गया और फोन टूट गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर