खबर शेयर करें 👉

हिंदी दिवस पर विशेष प्रस्तुति कविता

आज हिंदी खुश है कि हिंदी के चर्चे हैं,
हिंदी का बखान करते, हिंदी में पर्चे हैं।

भाषा मात्र नहीं है हिंदी, यह अपनी पहचान है,
ऋषियों की संस्कृत भाषा से, इसमें इतनी शान है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद

सरल, सहज, प्रभावी भाषा, इस पर हमको नाज़ है,
सात सुरों की महफ़िल में यह, एक सुरीला साज़ है।

गाँव-शहर, देश-प्रदेश को एक सूत्र से बाँधा है,
अपनी मधुर वाणी से इसने, सारे जग को साधा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मटेना-जिनखोला मोटरमार्ग पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल

कबीरदास के दोहों में और तुलसी की चौपाई में,
हिंदी की कहानी बसती, ख़य्याम की रुबाई में।

संसद के गलियारे हों या, विश्व-जगत के बड़े पटल,
हिंदी ने मन सबका मोहा, छोड़ी छाप अमिट-अटल।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब

हम सबकी जिम्मेदारी अब है, इसे सुशोभित करते जाएँ,
हिंदी का प्रचार-प्रसार कर, विकास ‘हिंद’ का करते जाएँ।

जी. एस. कार्की
हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119