दो माह तक आरटीओ रोड पर यातायात रहेगा बाधित
हल्द्वानी। रकसिया नाले का भूमिगत आउटफॉल बनाए जाने के कारण आज से आरटीओ रोड में वसुंधरा बैंकेट हॉल मोड से आनंदपुर तिराहा तक चौपहिया और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन आरटीओ रोड होते हुए वसुंधरा बैंकेट हॉल से छड़ायल चौराहे की ओर किया जाएगा। उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) रकसिया नाले से मानसून के दौरान होने वाले होने वाले जलभराव के समाधान के लिए इसका आउटफॉल बना रही है।
इसके लिए प्रेमपुर लोश्ज्ञानी चौराहे से पांडे नेवाड आरटीओ रोड होते हुए टैगोर पब्लिक स्कूल तक भूमिगत नाले का निर्माण किया जाना है। निर्माण एजेंसी की तरफ से गुरुवार से सड़क में खुदाई और निर्माण किया जाना है। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि इस काम में दो माह का समय लगेगा, जिसके लिए प्रशासन को पत्र भेजा है। इसके अनुसार अगले दो माह तक निर्माणाधीन क्षेत्र में यातायात का संचालन प्रतिबंधित किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार