कौशल विकास विभाग ने ई-कॉमर्स के माध्यम से उद्यमी महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
हल्द्वानी। विकासखण्ड हल्द्वानी के ब्लाक सभागार में इण्डक्टस ग्रुप एवं यूएनडीपी के माध्यम से कौशल विकास विभाग के सहयोग से ई- कामर्स प्लेटफार्म पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। खंड विकास अधिकारी दीवान सिंह कन्याल ने इस प्रशिक्षण को आयोजित कराने में पूर्ण सहयोग दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य परियोजना अधिकारी मयंक अरोड़ा, केशव व कमल प्रशिक्षण दिया।


कार्यक्रम में सहायक खण्ड विकास अधिकारी किरन पान्डेय ने महिलाओं को अपने उत्पादों को ई-कामर्स प्लेटफार्म पर पंजीकरण हेतु प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीण उधम वेग वृद्धि परियोजना से आजीविका समन्वयक मनोज भट्ट, अनुसरण एवं मूल्यांकन सपना बिष्ट, सहायक प्रसार कृषि एवं पशुपालन आनंद बिष्ट, उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से विक्रम सिंह क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर, भावना पंत एमआईएस, गीता नेगी पीआरपी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी