ततैयों के हमले से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत
भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी में ततैयों के झुंड ने एक परिवार पर हमला बोल दिया. जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों की जान गई है, जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल हुई हैं. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ और लोग खौफजदा हैं. घटना भारत नेपाल सीमा से लगे बैतड़ी जिले की है।
थलारा गांव पालिका वार्ड अध्यक्ष रवींद्र खाती ने बताया कि रविवार को परिवार के सदस्य जंगल में घास काटने के बाद उसे बारिश से बचा रहे थे. इस दौरान घास ततैयों के छत्ते से टकरा गई. इस दौरान ततैयों ने हमला बोल दिया. इस दौरान ततैयों के हमले से लोगों ने बचने की कोशिश भी की और इधर-उधर भागने लगे।
ततैयों के हमले में तीन वर्षीय मासूम सुरबीर खाती और पांच वर्षीय सिया खाती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ततैयों के हमले में 7 वर्षीय सुमी खाती, उसकी मां डम्मरा खाती और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे से गांव में मातम पसरा है. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है .ततैयों की हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा