दो दिन पूर्व गौलापार क्षेत्र में बुलेट मोटर साइकिल की डंपर से हुई सड़क दुर्घटना में घायल हल्दूचौड़ के 19 वर्षी छात्र की अस्पताल में मौत
लालकुआं। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के बीकॉम द्वितीय वर्ष के मेधावी छात्र करन जोशी पुत्र प्रेम बल्लभ जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी डूंगरपुर हल्दूचौड़ दो दिन पूर्व गौलापार से बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा अपने दोस्त राजवर्धन के साथ घर को आते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना में दोनों घायल हो गए थे, उपचार के दौरान आज सुबह हल्द्वानी के निजी अस्पताल में करन जोशी ने दम तोड़ दिया।
जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली तो शोक की लहर व्याप्त हो गई। भारी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग अस्पताल में पहुंचे जहां मुखानी चौकी द्वारा पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। करन के निधन की खबर से उसके पिता प्रेम बल्लभ जोशी, मां प्रेमा देवी और बड़ी बहन गीता जोशी बदहवास हो गए हैं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है, अत्यधिक मिलनसार प्रवृत्ति का करन पूरे क्षेत्र का लाडला तथा मेधावी छात्र था। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करने के बाद वह एलबीएस से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था, तथा इस वर्ष बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रानीखेत में आग से स्कूटी जलकर राख, बाइक भी क्षतिग्रस्त
दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार