दो भारतीय अपराधी नेपाल से गिरफ्तार, पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए चलाई गोली
काठमांडू, 19 मार्च। दक्षिणी नेपाल में कथित तौर पर डकैती करने के प्रयास में अधिकारियों ने दो भारतीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों अपराधियों को दक्षिणी नेपाल के सरलाही जिले से गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस कार्यालय सरलाही के अनुसार, संदिग्धों की पहचान मोतिहारी के रहने वाले जितेंद्र राउत और उनके साथी शनि सिंह के रूप में हुई है।
सोमवार को पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर डकैती करने के प्रयास में गिरफ्तार किया था। अपराधी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस को उन्हें पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की गोली से राउत के घुटने में चोट लग गई। फिलहाल मलंगवा के प्रांतीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी भारत में अपहरण और लूटपाट के लगभग एक दर्जन मामलों में वांछित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद
उत्तराखंड : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी गई अंतिम विदाई
उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब