रामपुर रोड टांडा बैरियर के पास कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार पिथौरागढ़ निवासी फौजी की मौत
रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार मूल रूप से नाचनी पिथौरागढ़ निवासी फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे दिल्ली का कैंटर सामान छोड़कर रुद्रपुर की तरफ जा रहा था।
मुखानी हल्द्वानी निवासी फौजी ललित सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह स्कूटी से रुद्रपुर से अपने घर मुखानी आ रहे थे। टांडा बैरियर के पास कैंटर और स्कूटी में टक्कर हो गई जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कैंटर चालक उत्तम नगर दिल्ली निवासी जवाहर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। कैंटर टांडा चौकी में खड़ा करा दिया है। बताया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी ललित सिंह महार रेजिमेंट दिल्ली में तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार