दो लाख चालीस हजार की अवैध शराब के साथ किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

चोरी छिपे कर रहा था अवैध शराब का कारोबार–

अल्मोड़ा अमित श्रीवास्तव प्रभारी एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों एवं एस0ओ0जी0 टीम को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में जनपद की एस0ओ0जी0 व अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत


नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध एसओजी की सूचना पर एसओजी व लमगड़ा पुलिस द्वारा लमगड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत कस्बा शहरफाटक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित


जिसमे दिनांक 15.04.2022 को कस्बा शहर फाटक मे अंग्रेजी शराब भट्टी के बगल मे दुकान से भूपाल सिंह मेवाड़ी के कब्जे से भारी मात्रा में 40 पेटियों में 480 बोतल कीमत 2,40,000 (दो लाख चालीस हजार) रु0 की अवैध अंग्रेजी शराब 8 PM मार्का बरामद करते हुए गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

  1. भूपाल सिंह मेवाड़ी पुत्र भवान सिंह मेवाड़ी निवासी ग्राम व पोस्ट-काला आगर थाना-मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

उ0नि0 देवेन्द्र सिंह सामन्त प्रभारी चौकी मोरनौलाकानि0 मनोज क्वीरा
कानि0 दीपक खनका एसओजी
कानि0 राजेश भट्ट एसओजी*
कानि0 दिनेश नगरकोटी एसओजी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119