दो नाबालिग बहनों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, सौतेली मां व पिता पुलिस हिरासत में
दो नाबालिग बहनों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने जहर दिए जाने का संदेह जताते हुए उनके पिता और सौतेली मां को हिरासत में लिया है। बिजनौर (उप्र) जिले के हिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिक बहनों की मौत पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि आफिया परवीन (10) और उसकी बहन हादिया परवीन (8) बुधवार शाम को अपने पिता और सौतेली मां के घर गईं और बीमार हो गईं।
उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लड़कियों को जहर दिया गया है, जिससे उनकी मौत हो गई। हमने पिता फरमान और सौतेली मां नाजरीन को हिरासत में लिया है, जिनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार पिता ने दो साल पहले नाबालिगों की मां को तलाक दे दिया था। फिलहाल वे अपने दादा-दादी के साथ रह रही थीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन