नकली नोट रखने के दोषी दो लोगों को सात साल की सजा
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कर्णप्रयाग की अदालत ने गुरुवार को दो लोगों को नकली नोट रखने के आरोप में सात साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। दोनों आरोपी जमानत पर थे और अदालत का फैसला आने के बाद पुलिस ने उनको पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुधीर राणा ने बताया कि चार जुलाई 2018 को गौचर में हेलीपैड के पास अरुण कौशल निवासी प्रेमनगर बाजार थाना डोईवाला, जिला देहरादून और पंकज रावत निवासी 108 बाबूलाल चौक हाल सहस्रधारा हेलीपैड के समीप देहरादून को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 6 लाख 4 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए नकली नोट दो-दो हजार रुपये के थे।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने कुछ माह बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। करीब सात साल तक अदालत में चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों को पेश किया गया। फिर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कर्णप्रयाग विनोद कुमार की अदालत ने अभियुक्त अरुण कौशल और पंकज रावत को दोषी पाते हुए सात साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा के एलान के बाद दोनों दोषियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट