पेड़ से टकराने के बाद सीएनजी कार में आग लगी, दो लोगों की मौत
शुक्रवार को पेड़ से टकराने के बाद एक सीएनजी कार में आग लग गयी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में भोकाहेरी-बसेड़ा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी जिससे उसमें आग लग गयी। उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार सवार मेनपाल (35) और राजू (30) की मौत हो गयी थी।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बस को ओवरटेक करते वक्त बेकाबू हुई बाइक -बस से भीषण टक्कर में युवक की मौके पर मौत