UK…स्कूटी लेकर घर से निकला 38 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता -मोबाइल बंद होने से परिजनों में मचा हड़कंप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा क्षेत्र की उत्तरांचल कॉलोनी फेस-2 से स्कूटी लेकर घर से निकला 38 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कई दिन बीतने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने और मोबाइल लगातार बंद आने से परिजन बेहद चिंतित हैं। परिजनों ने मुखानी पुलिस से युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले की पूरी आपराधिक कार्यवाही की निरस्त

उत्तरांचल कॉलोनी फेस-2 निवासी गंगा पांडे ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति ललित मोहन पांडे पुत्र दुर्गा दत्त पांडे बीते 5 सितंबर को स्कूटी लेकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttaralkand-दहेज उत्पीड़न मामले में मृतका की सास और दो ननदों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक

परिजनों ने ललित मोहन की रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान उनका मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : घर में चोरी का खुलासा -नाबालिग बालिका की निशानदेही पर जेवरात और नकदी बरामद

परिजनों की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस अब लापता युवक की तलाश में जुटी है। परिजनों ने पुलिस से ललित मोहन को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119