UKnews-पुलिस पहुंची तो महिला दरोगा से भिड़ गया युवक -गाली-गलौज के बाद हिरासत में लिया

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी में तैनात महिला दरोगा से अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। मटर गली में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपी ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रारंभिक जांच में उसके नशे में होने की बात सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून -गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार, एक किलो गांजा बरामद

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर डायल-112 के माध्यम से मटर गली में एक व्यक्ति के हंगामा करने की सूचना मिली थी। बताया गया कि आरोपी व्यापारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा कर रहा था। सूचना पर महिला दरोगा दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचीं।

आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी युवक ने हंगामा जारी रखा और महिला दरोगा को धमकाने लगा। पुलिस ने जब आरोपी की जेब से मोबाइल फोन निकाला तो उसने महिला दरोगा के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK.मेले में दहशत फैलाने की तैयारी! अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली में भी आरोपी ने महिला दरोगा को धमकी देते हुए कहा कि उसने उनका चेहरा देख लिया है और अब मुख्यमंत्री से शिकायत करेगा। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर उसके नशे में होने की बात सामने आई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119