25 मई को प्रात: 11 बजे घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल 25 मई को प्रात: 11 बजे घोषित किया जाएगा।
शिक्षा परिषद की सचिव डॉ.नीता तिवारी ने बताया कि इस वर्ष छह मार्च से छह अप्रैल तक बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न करई गई थी। जिसमें 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। परिषद ने परीक्षाफल को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 मई को सुबह 11:00 बजे बोर्ड सभागार में परीक्षाफल की घोषणा की जाएगी। जिसके बाद विद्यार्थी परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षाफल देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार तथा इंटरमीडिएट में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग