उत्तराखंड : पुश्तैनी जमीन के विवाद में चली गोली -डीएम ने रद्द किए दो शस्त्र लाइसेंस

खबर शेयर करें 👉


नैनीताल, 8 मई । चंपावत में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वर्ष 2025 में हुए फायरिंग प्रकरण में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


पुलिस अधीक्षक चंपावत की रिपोर्ट के अनुसार भैरवा चौराहा, चंपावत निवासी महेंद्र कुमार तड़ागी (मूल निवासी लोहारियासाल, हल्द्वानी) ने अपने लाइसेंसी शस्त्र से दिनेश तड़ागी पर फायरिंग कर दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। बताया गया कि दोनों पक्ष आपस में बिरादरान हैं और लंबे समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


घटना को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र कुमार तड़ागी के नाम जारी .38 बोर रिवॉल्वर तथा सिंगल बैरल बंदूक के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3) के तहत दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी किए। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119