खून की हर बूंद बनेगी जीवनदान -हल्दूचौड़ में 10 मई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में संत निरंकारी मिशन की ओर से 10 मई को हल्दूचौड़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर शुक्रवार को मिशन के सेवादारों और युवाओं ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


रैली पंचायत घर शिव मंदिर गौला रोड से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए निरंकारी सत्संग भवन गोपीपुरम में संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में निरंकारी सेवादार, युवा भाई-बहन और सत्संग सदस्य मौजूद रहे। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि खून की एक बूंद कई जिंदगियां बचा सकती है। इसी संदेश के साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा का बड़ा उदाहरण है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


कार्यक्रम के अंत में प्रताप सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर और सत्संग कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119