उत्तराखंड मुक्त विवि व आयुर्वेद विवि में अनुबंध, मुक्त विवि में होगा योग एवं पंचकर्म का डिप्लोमा कोर्स

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विवि आयुर्वेद में योग एवं पंचकर्म के सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स कराएगा। इसके लिए मंगलवार को आयुर्वेद विवि से अनुबंध कर लिया गया है। आयुर्वेद विवि की ओर से मुक्त विवि में दाखिला लेने वाले छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।वहीं अध्ययन सामग्री भी विवि की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। मुक्त विवि के कुलपति प्रो। ओपीएस नेगी ने कहा कि यह पहल राज्य के उन युवाओं के लिए बेहतर होगी जो पंचकर्म योग एवं आयुर्वेद में व्यावहारिक जानकारी तो रखते हैं, लेकिन उनके पास इन विधाओं में कोई प्रमाण पत्र या डिप्लोमा नहीं होता। आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. सुनील जोशी ने इस पहल की सराहना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून में सनसनीखेज वारदात : पत्नी के गले पर पाटल से वार कर हत्या, नशे में था आरोपी पति

बेरोजगार युवाओं के लिए यह एमओयू काफी कारगर साबित होगा। इस दौरान कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार अदाना, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. बालकृष्ण पंवार, डॉ. दीपक सेमवाल, सीएम पैन्यूली, डॉ. राकेश रयाल, डॉ. सुभाष रमोला, डॉ. भावना डोभाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष --आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119