उत्तराखंड जल संस्थान के संविदा कर्मचारी 5 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
उत्तराखंड जल संस्थान गंगोलीहाट के संविदा कर्मचारी 13 अक्टूबर की रात्रि से कार्य बहिष्कार हड़ताल पर है । उनकी उक्त हड़ताल 5 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही है। शुक्रवार से सभी संविदा कर्मचारी 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन मैं जमे हुए हैं । संविदा कर्मचारियों की 5 सूत्री मांगों में 20 से 25 वर्ष से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को विभाग में समायोजित किया जाए ,समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाए।
उपनल या विभागीय संविदा किया जाय , सप्ताह में 1 दिन अवकाश दिया जाए या अवकाश के दिन कार्य करने पर कर्मचारी को अतिरिक्त वेतन दिया जाए और 23 से 25 हजार वेतन दिया जाए । धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड जल संस्थान श्रमिक संगठन इकाई गंगोलीहाट के मनोज धानिक ,जीवन सिंह ,नारायण सिंह, कमल किशोर, हेम पंत, कमल उप्रेती , महिमा पाठक, सुभाष राम, गंगा सिंह ,ओम प्रकाश, शेखर साह ,भगवान सिंह ,अनिल पंत , होशियार सिंह ,गिरीश जोशी, नरेश कुमार ,किशोर उप्रेती मौजूद रहे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर -बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनात
गुवाहाटी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड -पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में छिपाया
जनगणना की तारीख बदली -2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज, पांच राज्यों में फरवरी-मार्च में पड़ सकते हैं वोट