कूड़ा सड़क के किनारे डंप करने वाले वाहनों पर लगेगा जुर्माना : नगर आयुक्त-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार बाइपास स्थित बने डंपिंग जोन के कूड़े में आग लगने से वातावरण में जहरीली गैस घुल रही है। जिससे आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों जहरीले धुएं का असर लालकुआं तक देखा गया। इधर डंपिंग जोन के भरते जाने के चलते कूड़ा वाहन चालक कूड़े को डंपिंग जोन के बाहर भी फैंक रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

शिकायत के बाद शनिवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय पोकलैंड मशीन व नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पोकलैंड मशीन के माध्यम से कूड़े को डंपिंग जोन में भीतर को रखा गया। उन्होंने कूड़े को प्रत्येक दशा में ग्राउंड के अंदर ही डंप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूड़ा सड़क के किनारे डंप करने वाले वाहन को पर जुर्माना लगाया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119