ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। भालू के हमले से ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को गम्भीर हालात में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ग्राम रूदपुर जेलकैंप नंबर दो निवासी परजीत मंडल (40) पुत्र गौर मंडल पास के बैकुंठपुर गांव से लगे जंगल में साथियों संग लकड़ी बीनने गया था। इसी बीच परजीत पर भालू ने पीछे से हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत

परजीत की चीख पुकार सुनकर साथी ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने संघर्ष कर परजीत को भालू से छुड़वाया। भालू जंगल की ओर भाग गया। इसमें परजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह महिला को भी भालू ने हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119