बग्गा चौवन के ग्रामीणों ने डीएफओ को सरपुड़ा बग्गा व खटीमा के सुरई से बग्घा मार्ग की जर्जर स्थिति से अवगत कराया
खटीमा। बग्गा चौवन के ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी हिमांशु बांगड़ी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरपुड़ा बग्गा व खटीमा के सुरई से बग्घा मार्ग की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। डीएफओ बांगड़ी ने बजट की व्यवस्था होने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वन विभाग के विश्राम गृह में वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह दसौनी ने डीएफओ बांगड़ी को सरपुड़ा- बग्गा तथा सुरई जंगल के आंतरिक मार्ग सुरई वन विश्राम गृह से बग्घा चौकी तक पांच किमी की जर्जर हालत से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इन दोनों मार्गों का उपयोग सरपुड़ा- बग्घा से संपर्क करने वाले लोग करते हैं। इसके अतिरिक्त बग्घा में चलने वाले राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों एवं सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आना-जाना रहता है। उन्होंने मार्ग के सुधारीकरण की मांग की। डीएफओ बांगड़ी ने बजट उपलब्ध होने पर खोचड़ आदि सामग्री से रोड को गड्ढा मुक्त करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रमेश चौहान, जगदीश सिंह धामी आदि मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी