राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में मतदाता जागरूकता रैली निकाली
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलवाई
बेतालघाट ( नैनीताल)।शहीद श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट नैनीताल में आज मतदाता जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया l
मतदाता जागरूकता रैली से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान जागरुकता शपथ दिलवाई l उसके बाद जागरुकता रैली बेतालघाट बाजार से होते हुए ग्राम सभा रोपा के मध्य से पुनः महाविद्यालय में सम्पन्न हुई l जहां महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिस्सेदारी करना हम सबकी जिम्मेदारी है l उन्होंने कहा एक मज़बूत लोकतन्त्र की बुनियाद प्रत्येक व्यक्ति के मताधिकार से सुनिश्चित होती है l प्रत्येक व्यक्ति के मत रूपी आहूति से ही यह लोकतंत्र के महायज्ञ का आधार बनेगा l यही हमारी सच्ची राष्ट्र सेवा है ल
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.भुवन मठपाल ने रैली के सफ़ल अयोजन हेतु प्राचार्य समेत सभी का आभार व्यक्त किया ल
इस अवसर पर डॉ. ईप्सिता सिंह, डॉ. दीपक, डॉ. तरुण कुमार आर्य, सुश्री गरीमा पांडेय, श्री दिनेश जोशी, श्री भाष्कर पंत, डॉ. फरजाना अज़ीम, सुश्री सपना, अनिल नाथ, मुकेश रावत, प्रेमादेवी, ललित मोहन, छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मी भंडारी, उपाध्यक्षा गीता, लक्ष्मी, तनुजा, कविता, मनीषा आदि कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं l
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग