राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिए जाने का स्वागत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी गोविंद नागिला ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण दिए जाने के राज्य सरकार के कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया है।
श्री नागिला ने कहा कि कि राज्य  सरकार के मंत्रिमंडल  के इस निर्णय को यथा शीघ्र विधानसभा में पास करवा कर कानूनी रूप दिया जाना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद


उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकारी नौकरियों में इस तरह का प्रावधान किया गया था लेकिन न्यायालय की रोक  के कारण आरक्षण की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। लम्बे अरसे से राज्य आन्दोलनकारी आरक्षण की मांग को लेकर संघर्षरत रहे हैं तथा यह  बिल सरकार की मंजूरी हेतु लंबित था। नागिला ने कहा कि इस विधेयक में  उम्र दराज हो चुके आन्दोलनकारियों के लिए भी स्पष्ट नीति बनाई जानी चाहिए, ताकि सभी आन्दोलनकारियों एवं  उनके  आश्रितों को इसका लाभ मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119