इंपीरियम विद्यालय में विंटर कार्निवाल का आयोजन
हल्द्वानी। शनिवार को इपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर मंजू जोशी, डा. प्रवीन रौतेला तथा कैलाश भगत ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्निवाल में बच्चों ने विभिन्न विषयों के शानदार मॉडल बनाए। स्कूल में बच्चों की सोच को विकसित करने तथा करके सीखो नीति के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा तीन से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने अपने अप्रियतम मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया।

प्रदर्शनी में प्रमुख मॉडल रहे एंटी स्लिप अलार्म और ऑटोमेटिक ब्रेकिंंग सिस्टम, स्मार्ट होम, अयोध्या राम मंदिर, कुंभ मेला, फॉर्मूला रोबोट पाइथागोरस थ्योरम, ज्योमैट्रिकल पार्क, वेस्ट वॉटर प्यूरीफिकेशन, पार्टस ऑफ स्पीच, प्रीपोजिशन, आर्टिकल, प्रेमचन्द्र समास (व्याकरण से संबधित) अन्य मॉडल तैयार किए। साथ ही कार्निवाल में नॉन फायर कुकिंंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। स्कूल एसोसिएशन के प्रमुख ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना आएगी तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सदस्य, सजृन स्कूल के प्रबंधक मेहरा जी, पर्वत स्कूल के प्रबंधक पान सिंह ऐरी, दौलतपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र जोशी, स्कूल प्रबंधक रणवीर सिंह मेहरा, करणवीर सिंह गंगोला, प्रधानाचार्य राधा ऐठानी के अलावा शिक्षक तथा शिक्षकाएं उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-सरकारी नौकरी के बाद अब युवाओं को उद्यमी बनाने पर धामी सरकार का फोकस
उत्तराखंड…खटीमा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई -111 पाउच कच्ची शराब बरामद