uttarakhand-रुद्रपुर में एक साथ तीन किशोरियां लापता -परिजनों में मचा हड़कंप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शिवनगर और लालपुर क्षेत्र से एक साथ तीन किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किशोरियों की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व में परिजनों और क्षेत्रवासियों ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस को तहरीर सौंपकर किशोरियों को जल्द बरामद करने की मांग की गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

पुलिस को दी गई तहरीर में शिवनगर निवासी रोशनी रस्तौगी ने बताया कि 13 अगस्त को उनकी पुत्री नेहा नीलकंठ कॉलोनी फेस-1, लालपुर स्थित अपनी बुआ के घर गई थी। रात करीब आठ बजे वह अपने पति के साथ बेटी को लेने बुआ के घर पहुंचीं, लेकिन नेहा वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

परिजनों के अनुसार, तलाश के दौरान जानकारी मिली कि नेहा के साथ लालपुर नीलकंठ कॉलोनी निवासी माही रस्तौगी और अंजलि कश्यप भी अपने-अपने घरों से लापता हैं। बताया गया कि उसी शाम करीब सात बजे नेहा की एक युवक से फोन पर बातचीत भी हुई थी।

तीनों किशोरियों के एक साथ लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने और तीनों किशोरियों को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

पुलिस ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस टीमों ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश के साथ-साथ किशोरियों से जुड़े लोगों और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119