uttarkhand-नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ -15 मुकदमों वाले चंदन सागर के पैर में लगी गोली

खबर शेयर करें 👉

–जंगल में घेराबंदी होते ही बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

नैनीताल/रामनगर। नैनीताल एवं रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान जंगल में छिपे बदमाश चंदन सागर ने घेराबंदी होते ही पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

पुलिस के मुताबिक चंदन सागर क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाला और लंबे समय से वांछित बदमाश है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान वह हाथी बड़गड़ वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल में जाकर छिप गया।

पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी की तो बदमाश ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों और पुलिस वाहनों को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान

अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को चारों तरफ से घेरा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, चंदन सागर के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

एसएसपी का सख्त संदेश

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119