उत्तराखंड…खटीमा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई -111 पाउच कच्ची शराब बरामद

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 111 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर चंदेली गांव में छापा मारा गया। इस दौरान चंदेली निवासी छिनदर कौर के कब्जे से 45 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने नौगवांठग्गू निवासी लक्ष्मी कश्यप को 66 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। दोनों मामलों में पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119