Uttarakhand-कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट -जेठ पर अश्लील हरकत का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य से अधिक करीब 22 से 25 लाख रुपये खर्च किए और लाखों रुपये का दान-दहेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। मांग का विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

विवाहिता ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जबरन उसके कमरे में घुसा और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके अलावा उसने पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का आरोप भी लगाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

पीड़िता की शिकायत पर मुखानी थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119