वरिष्ठ नागरिक का बैग लेकर महिला फरार, हुई सीसीटीवी में कैद
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला वरिष्ठ नागरिक का बैग लेकर फरार हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद महिला का पता कर उसका चालान कर दिया। मल्लीताल क्षेत्र में एक वरिष्ठ व्यक्ति फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच मल्लीताल की एक महिला उनका बैग लेकर घर चली गई।
बैग नहीं मिलने पर वरिष्ठ नागरिक ने कोतवाली में शिकायत की। बैग में जरूरी कागजात एवं नगदी थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से महिला की पहचान कर ली। पूछताछ में महिला ने कहा, वह अपने बच्चे का बैग समझकर गलती से दूसरा बैग ले गई। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मल्लीताल निवासी महिला शबा के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand- अल्मोड़ा मकेड़ी में किराए के कमरे में हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध मौत
Utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती का खुलासा : छह गिरफ्तार, चार तमंचे और दो वाहन बरामद
मोटाहल्दू…किशनपुर सकुलिया में चोरों का आतंक -शाम ढलते ही संदिग्धों की आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों ने पुलिस से मांगा सुरक्षा का भरोसा
नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी