रामनगर में महिला से दुष्कर्म- स्टोन क्रशर स्वामी पर मुकदमा-
रामनगर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी स्टोन क्रशर स्वामी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह सकखनपुर गांव में बने स्टोन क्रशर संचालक के घर पर काम करती है। बीते दिनों वह घर में काम कर रही थी, तभी आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर भी नहीं माना और जबरन दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। सीओ बीएस भाकुनी ने बताया कि आरोपी स्टोन क्रशर स्वामी चरणजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज