नशे में धुत स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल-
जिले के दूरस्थ थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के नशे में धुत होकर स्कूल आने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि यह प्रधानाध्यापक स्कूल में पिछले लंबे समय से तैनात हैं। कई बार प्रधानाध्यापक नशे में धुत होकर स्कूल आते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द ही इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है।
पौड़ी के थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में सेवारत प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे के हालत में पड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान कुड़ेथ मनवर सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक की तैनाती के बाद से स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है। प्रधानाध्यापक महीने में गिनती के दिन ही स्कूल आते हैं, जिस दिन भी आते हैं। वह नशे में रहते हैं। जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ने के साथ ही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को कई बार समझाया लेकिन वह अपनी बुरी आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। जल्द ही प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डा. आनंद भारद्वाज ने कहा कि ग्राम पंचायत, सोशल मीडिया के माध्यम से थलीसैंण ब्लाक स्थित राप्रावि कुड़ेथ के प्रधानाध्यापक के नशे की हालात में स्कूल आने की शिकायत मिली है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को तत्काल जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उक्त प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग