मुंबई की महिला ने सरकारी भूमि बेचकर व्यापारी को लगाया 2.50 करोड़ का चूना-
मुंबई की महिला ने जालसाजी कर देहरादून के व्यापारी और एक अन्य महिला से 2.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। रायपुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी का आरोप है कि महिला ने सरकार भूमि और पूर्व में बेची भूमि का फर्जी अनुबंध पत्र तैयार कर धोखाधड़ी की है।
एसओ अमरजीत रावत के मुताबिक लाडपुर रायपुर निवासी संजय नेगी पुत्र डीएस नेगी ने शिकायत कर बताया कि वह पेशे से व्यापारी है। कुछ सालों पहले उनकी मुलाकात कुमुद डी वैध पत्नी दीपक वैध निवासी आरबी लक्ष्मी रोड देहरादून वर्तमान निवासी सूरज बाल केश्वर रोड मुंबई से हुई। आरोप है कि महिला कुमुद ने संजय नेगी और उनकी पार्टनर मनु मित्तल से संपर्क किया और लाड़पर रायपुर की 36 बीघा जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा। जिसे संजय नेगी और मनु ने स्वीकार किया। 21 सितंबर वर्ष 2017 को कुमुद डी वैध को एक करोड़ रुपये दिए। 4 सितंबर और 9 सितंबर को भी एक करोड़ से अधिक रुपये दिए। दोनों के बीच अनुबंध हुआ और मुंबई निवासी महिला ने बताया कि जमीन पूर्णता वाद विवाद से मुक्त है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान